NEWS DESK: भारत में 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है. इस बार प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और आप Self Enumeration Portal के जरिए 15–20 मिनट में खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं.
क्या है Self Enumeration ?
इसका मतलब है कि आप अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन खुद दर्ज कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद आपको 11 अंकों की SE ID मिलेगी, जिससे बाद में अधिकारी सत्यापन करेंगे.
कैसे भरें फॉर्म
सबसे पहले se.census.gov.in पर जाएं. राज्य चुनें, कैप्चा भरें और आगे बढ़ें. परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें. OTP से सत्यापन करें. इसके बाद अपने घर की लोकेशन मैप पर मार्क करें और जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें.
किराएदार भी भर सकते हैं फॉर्म
आप किराए के घर में हों या अपने घर में, आपको उसी वर्तमान पते की जानकारी देनी होगी जहां आप अभी रह रहे हैं.क्या-क्या पूछा जाएगा पहले चरण में कुल 33 सवाल होंगे, जिनमें शामिल हैं
1. मकान की स्थिति और निर्माण सामग्री
2. परिवार के सदस्यों की संख्या और विवरण
3. घर अपना है या किराए का
4.पानी, बिजली, शौचालय, रसोई जैसी सुविधाएं
5. इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन जैसी संपत्ति
क्या है खास
इस बार पहली बार लिव-इन कपल्स को भी परिवार के रूप में रिकॉर्ड किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और लोकेशन भी मैप पर दर्ज करनी होगी.
जरूरी बातें
एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा. भाषा और मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकता. समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना जरूरी है. SE ID को सुरक्षित रखें, यही आगे सत्यापन में काम आएगी.
