Donald Trump enraged: मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में पश्चिमी देशों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण जेट ईंधन नहीं पा रहे हैं, जिन्होंने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में हिस्सा लेने से इनकार किया था, उनके लिए उनके पास दो सुझाव हैं. पहला- अमेरिका से खरीदो, हमारे पास बहुत है. दूसरा- हिम्मत जुटाओ, जलडमरूमध्य पर जाओ और उसे अपने कब्जे में ले लो. अब तुम्हें खुद अपने लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब तुम्हारी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे तुम हमारे लिए नहीं आए. ईरान लगभग तबाह हो चुका है. मुश्किल काम खत्म हो गया है. जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो.
ये भी पढ़ें : कामयाबी : बस्तर रेंज के चार जिलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 33 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस पर भी साधा निशाना
उन्होंने आगे लिखा, फ्रांस ने इस्राइल जा रहे सैन्य सामान से भरे विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिया. फ्रांस ने ‘ईरान के कसाई’ के मामले में बहुत ही खराब सहयोग किया, जिसे सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है. अमेरिका इसे याद रखेगा.
ये भी पढ़ें : लक्ष्य से पीछे रही धान खरीद, 60 लाख के मुकाबले सिर्फ 49.25 लाख क्विंटल ही खरीद पाई सरकार
“बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे”
इससे पहले, सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. लेकिन अगर किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है (जिसकी बहुत अधिक संभावना है) और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है. उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था.
