BREAKING ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति: अभ्यर्थियों को मिली मायूसी, उम्र सीमा में छूट की मांग अदालत से खारिज

रांची: ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों को बड़ी मायूसी हाथ लगी है. दरअसल, JPSC द्वारा विज्ञापन संख्या 12/2025 तहत 30 पदों...

रांची: ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों को बड़ी मायूसी हाथ लगी है. दरअसल, JPSC द्वारा विज्ञापन संख्या 12/2025 तहत 30 पदों के लिए ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति में कट ऑफ एज (उम्र सीमा) 2024 है, जिसको अभ्यर्थियों ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर 12 साल राहत देने की गुहार लगाई थी और कट ऑफ एज 2012 रखने की अपील की थी. हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन ने याचिकार्ताओं की मांग को खारिज करते हुए जेपीएससी के पक्ष में फैसला सुनाया है अब इस नियुक्ति में ऐसे लोग ही शामिल हो सकेंगे, जो साल 2024 तक न्यूनतम 21 साल एवं अधिकतम 35 साल के होंगे.

इससे पूर्व डिग्री के स्तर पर छात्रों के पक्ष में सुनाया था फैसला

दरअसल, विज्ञापन में केवल डिग्री इन फार्मेसी का उल्लेख था. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं था की डिग्री किस स्तर का होना चाहिए. इस मामले में याचिकाकर्ता मन्नू कुमार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता फार्म डी के आधार पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें: मनचलों की अब खैर नहीं, अपराध करने पर अविलंब मिलेगी कड़ी सजा- HC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *