चुनाव प्रचार : बेलदा चुनावी रैली में ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ा रही BJP’

Kolkata : सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने भाजपा...

Kolkata : सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा, भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी. उन्होंने इसे भाजपा की एक सोची-समझी चाल और चुनावी खेल करार दिया.

ये भी पढ़ें : रहें सावधान! बदलने वाला है मौसम का मिजाज, रांची सहित 16 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

भाजपा नफरत और झगड़े पैदा कर रही : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है. मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं. ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी.

ये भी पढ़ें : रांची : मनोहरपुर में मां-बच्चे की मौत पर बीजेपी ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- ‘हेमंत सरकार के हाथों पर लगा है मासूमों का खून’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *