Delhi : निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया है. 9 अप्रैल को केरल, असम और पुदुचेरी में एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. सभी के नतीजे 4 मई को आएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया.

प्रत्येक बूथ पर 750 से 900 मतदाता : ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र औसतन 750-900 मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
“एसआईआर में शामिल सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद”
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस दौरान विशेष मतदाता सूची संशोधन के उद्देश्य को समझाते हुए कहा, ‘किसी भी लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची होती है. इसी उद्देश्य से संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन संशोधन किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो. मैं इस कार्य में शामिल सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और सभी चुनाव अधिकारियों को इसके सुचारू संचालन और सफल समापन के लिए बधाई देता हूं.’

चुनावी राज्यों के आंकड़े
• पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता
• असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता
• केरल में 2.70 करोड़ मतादाता
• केरल में 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता
• असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए
• 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
• 5 राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर
• 5 राज्यों में 2,18,870 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं
• 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं
• काउंटिग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त
• पुडुचेरी में 5 लाख महिला मतदाता
चुनाव के दौरान क्या-क्या व्यवस्था की गयी है?
• मतदान केंद्रों में मोबाइल जमा करने की सुविधा
• ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े फॉन्ट में नाम
• प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता
• मतदान केंद्र से 100 मीटर के बाहर उम्मीदवारों के बूथ की अनुमति.
• अधिक स्पष्ट और बेहतर मतदाता सूचना पर्ची
• सभी प्रमुख मतदाता सेवाओं और सभी हितधारकों के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म
• सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग
• हर दो घंटे में ECINET पर मतदान प्रतिशत का डेटा सीधे अपलोड होगा
पांच चुनावी राज्यों में ऐसे हैं आंकड़े
• कुल मतदाता: 17.4 करोड़
• कुल विधानसभा सीटें: 824
• कुल मतदान केंद्र: 2.19 लाख
• कुल मतदान अधिकारी: 25 लाख

