SAURAV SINGH

रांची: झारखंड में कभी दहशत का पर्याय रहा नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में नजर आ रहा है. सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशंस के कारण नक्सलियों का आधार क्षेत्र सिमट कर रह गया है. ताजा खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के मध्य जोन से लेकर कोयल शंख जोन तक अब केवल 12 खूंखार नक्सली ही सक्रिय रह गए हैं,हालांकि, इनकी संख्या कम जरूर है, लेकिन ये अत्याधुनिक हथियारों जैसे एके-47 और एके-56 राइफलों से लैस हैं.
Also Read : खूंटी: कर्रा में आपसी रंजिश में गोलीबारी में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
मध्य जोन में चार नक्सली सक्रिय
– इस क्षेत्र में अभी भी संगठन की पकड़ बनाए रखने की कोशिश जारी है, जहां चार मुख्य चेहरे सक्रिय हैं.
– नितेश यादव (रिजनल कमेटी मेंबर): 15 लाख रुपये का इनामी यह नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ चलता है.
– संजय यादव (जोनल कमांडर): 10 लाख रुपये के इनामी इस नक्सली के पास इंसास राइफल है.
– इम्तियाज अंसारी: कैडर स्तर का यह नक्सली .315 बोर की राइफल रखता है.
– विनोद यादव: सक्रिय कैडर.
कोयल शंख जोन में पांच नक्सली सक्रिय:
– इस जोन में नक्सलियों की छोटी लेकिन हथियारों से लैस टीम सक्रिय है.
– मृत्युंजय भुइयां (जोनल कमेटी मेंबर): 10 लाख का इनामी, जो एसएलआर से लैस है.
– राजू भुइयां (सबजोनल कमेटी मेंबर): 5 लाख का इनामी, सेमी राइफल के साथ सक्रिय.
– सुखलाल बिरजिया (सबजोनल कमेटी मेंबर): 5 लाख का इनामी, हथियार – .315 राइफल.
– अनिल तूरी (सबजोनल कमेटी मेंबर): 5 लाख का इनामी, हथियार – इंसास.
– बबलू राम (एरिया कमांडर): 1 लाख का इनामी, हथियार – इंसास.
नॉर्थ छोटानागपुर जोन में केवल दो सक्रिय
– इस क्षेत्र में अब केवल पति-पत्नी की जोड़ी ही मुख्य रूप से बची है.
– अनुज महतो (रिजनल कमेटी मेंबर): 15 लाख का इनामी, जो अपने साथ एके-47 रखता है.
– नताशा (सब जोनल कमेटी मेंबर): यह अनुज महतो की पत्नी है और इंसास राइफल के साथ दस्ते में शामिल है.
कोयल शंख जोन में सिर्फ एक नक्सली सक्रिय
– रविंद्र गंझू (रिजनल कमेटी मेंबर): कोयल शंख जोन के प्रभाव वाले इलाकों में सक्रिय 15 लाख का यह इनामी नक्सली सबसे खतरनाक एके-56 राइफल से लैस है.

