रांची: रांची विश्वविद्यालय की सीनेट को नया स्वरूप मिल गया है. लोकभवन की आधिकारिक स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर नए सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. रोटेशन प्रणाली और विभागीय नियमों का पालन करते हुए इस बार शिक्षा जगत से लेकर प्रशासनिक और औद्योगिक क्षेत्रों के दिग्गजों को सीनेट में जगह दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अगले एक से दो दिनों के भीतर इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
शैक्षणिक अनुभव और सामाजिक विशेषज्ञता का संतुलन
सीनेट के पुनर्गठन में शैक्षणिक अनुभव और सामाजिक विशेषज्ञता का संतुलन देखने को मिल रहा है. रोटेशन के आधार पर मनोनीत सदस्यों में डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा और रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनिता सिंह के नाम प्रमुखता से शामिल हैं. इसके अतिरिक्त विभिन्न संकायों और सामाजिक क्षेत्रों से सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है.
Read Also: रांची : हाइकोर्ट के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख
- शिक्षा जगत: डॉ. मंजु कुमारी (गृह विज्ञान), डॉ. हीरानंदन प्रसाद (हिंदी), डॉ. एमएन जुबैरी (कॉमर्स).
- औद्योगिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र: पुनीत पोद्दार (सीएमडी, प्रेमसंस ग्रुप), उमेश साह (बीएसएनएल), डॉ. सीडी सिंह (पूर्व जीएम, सेल) और रोहित दुबे.
- राजनीतिक एवं अन्य: पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव.
Read Also: राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक को राहत, कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने की दी अनुमति
