चेहरे पर जलन और ब्रेकआउट्स? ये इशारे बता रहे हैं अब बदले अपना स्किनकेयर!

  News Desk:खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग अक्सर महंगे क्रीम,सीरम और फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं.लेकिन हर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स...

 

News Desk:खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग अक्सर महंगे क्रीम,सीरम और फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं.लेकिन हर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हर तरह के स्किन के लिए सही नहीं होता. कई बार गलत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन अच्छा होने के बजाय खराब होने लग जाती है.

अगर आपकी स्किनकेयर रूटीन आपकी स्किन टाइप के मुताबिक नहीं है,तो चेहरा जलन,रेडनेस और ब्रेकआउट्स जैसे इशारे देने लगते है. ऐसे में इन इशारों को समझना और समय रहते स्किनकेयर बदलना जरूरी हो जाता है.आइए जानते हैं इसके संकेत क्या है.

चेहरे पर बार बार ब्रेकआउट्स होना 

अगर किसी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू करने के बाद चेहरे पर छोटे दाने या पिंपल्स बढ़ने लगें,तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं कर रहा.कई बार हैवी क्रीम या ऑयल बेस्ड क्लींजर पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं,जिससे खासकर ऑयली स्किन में acne की प्रॉब्लम बढ़ सकती है.

स्किन में ड्राइनेस और टाइटनेस?

अगर त्वचा धोने के बाद बहुत सुखी या टाइट महसूस हो,तो संभव है कि आपका फेसवॉश त्वचा के लिए ज्यादा स्ट्रांग हो गई हो.कई क्लींजर स्किन का नेचुरल ऑयल हटा देते हैं, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है.सही क्लींजर वही है जो चेहरा साफ करने के बाद भी स्किन को सॉफ्ट रखे.

चेहरे पर जलन और रैशेज? स्किन दे रही है ये चेतावनी

अगर किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली, झनझनाहट या लालपन महसूस होने लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं कर रहा.कई बार ज्यादा फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स या बहुत स्ट्रांग एक्टिव इंग्रेडिएंट्स स्किन को सेंसिटिव बना देते हैं.इसलिए अगर स्किन पर बर्निंग महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें.

स्किन का अचानक ज्यादा ऑयली होना

अगर आपकी स्किन अचानक पहले से ज्यादा ऑयली महसूस होने लगे, तो इसकी वजह आपकी स्किनकेयर रूटीन हो सकती है.बहुत ज्यादा ड्राई करने वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से त्वचा को सूखने का एहसास होता है. ऐसे में स्किन खुद को बैलेंस्ड रखने के लिए ज्यादा तेल बनाना शुरू कर देती है,जो इस बात का संकेत है कि त्वचा को भरपूर मॉइश्चर नहीं मिल रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *