मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना से किसानों को ताकत, पाकुड़ में दो ट्रैक्टर वितरित

पाकुड़: मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत आज उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा दो ट्रैक्टर का वितरण किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित...

पाकुड़: मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत आज उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा दो ट्रैक्टर का वितरण किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) प्रवीण मिश्रा, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद एवं भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित एक्का सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

कृषि कार्यों में आएगी तेजी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

ट्रैक्टर प्राप्त करने के बाद लाभुक किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से कृषि कार्यों में तेजी आएगी और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. इस योजना के तहत रोमाना स्वयं सहायता समूह, भवानीपुर (पाकुड़) एवं शांति लता स्वयं सहायता समूह, पाकुड़िया को ट्रैक्टर का लाभ दिया गया.

अनुदान आधारित योजना से किसानों को राहत

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत लाभुकों को ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा अन्य कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं.

Also Read: सरायकेला : राजद की रणनीति बैठक, तेजस्वी यादव के रांची कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने कसी कमर, 1000 कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी

किसानों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: DC

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता से खेती को आसान, सुलभ और अधिक उत्पादक बनाया जा सकता है. इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

लाभुकों से संसाधनों के बेहतर उपयोग की अपील

उपायुक्त ने लाभुक किसानों से अपील की कि वे इन संसाधनों का समुचित उपयोग करें और अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति प्रेरित करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *