100 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग कुछ देर में होगी शुरू 

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शुक्रवार से मतगणना की...

Jharkhand State Bar Council
Jharkhand State Bar Council

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शुक्रवार से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि मतगणना में करीब दस दिनों से ज्यादा का समय लग सकता है.

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल के भवन में मतगणना शुरू होगी.

Also Read: धुरंधरों पर भरोसा, क्या Hardik Pandya दिलाएंगे Mumbai Indians को छठा Indian Premier League खिताब?

मतगणना स्थल पर उपस्थित रहें उम्मीदवार

काउंसिल ने चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यह निर्देश दिया है कि मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना स्थल पर उपस्थित रहें. मतगणना स्थल पर सिर्फ पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा. इस बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य बनने के लिए हो रहे इस चुनावी मैदान में 100 उम्मीदवार खड़े हैं. इनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा. महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चुना जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *