पांच बच्चों का पिता तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, कोर्ट परिसर में चप्पलों से पिटाई

Dumka: जिले के शिकारीपाड़ा और जामा क्षेत्र से सामने आए दो मामलों ने रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े...

Dumka: जिले के शिकारीपाड़ा और जामा क्षेत्र से सामने आए दो मामलों ने रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बच्चों को छोड़कर फरार प्रेमी युगल

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोनाढाप गांव में पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी को पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्रेम हो गया. 30 मार्च को दोनों अपने कुल आठ बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गए.

अपहरण का मामला दर्ज

महिला के पिता ने काफी खोजबीन के बाद 4 अप्रैल को मनार अंसारी के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी अमित लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला को भी बरामद कर लिया गया है.

Also Read: गुमला: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

कोर्ट परिसर में हंगामा

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और महिला का बयान अदालत में दर्ज कराया जाएगा. दूसरे मामले में दुमका कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पत्नियों ने अपने पतियों की चप्पलों से पिटाई कर दी.

मेंटेनेंस केस के दौरान मारपीट

जामा क्षेत्र की एक महिला अपने मेंटेनेंस केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी. वहां पति को देखते ही वह आपा खो बैठी और भीड़ के बीच ही उसकी पिटाई शुरू कर दी.

दूसरी शादी से नाराज पत्नी

महिला का आरोप था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और वारंट के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग और वकील बीच-बचाव करते रहे, लेकिन नाराज पत्नियां किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *