सरहुल मनाकर ड्यूटी पर लौट रही महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत

धनबाद: जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) सैलु प्रभा जयंती तिर्की की...

Dhanbad News
सरहुल मनाकर ड्यूटी पर लौट रही महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत

धनबाद: जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) सैलु प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रही थीं. जानकारी के अनुसार, एसआई सैलु प्रभा जयंती तिर्की रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ की रहने वाली थीं. वह प्रकृति के पर्व सरहुल को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए छुट्टी पर घर आई हुई थीं. पर्व की खुशियां साझा करने के बाद, सोमवार को वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ मोटरसाइकिल से वापस दुमका जा रही थी. हादसा धनबाद के आईएसएम गेट के समीप हुआ.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

बताया जा रहा है कि सफर के दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसआई तिर्की सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने की मदद से घायल दंपति को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद एसआई सैलु प्रभा को मृत घोषित कर दिया. उनके पति सुरेश उरांव भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका उपचार फिलहाल अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *