रांची: दुमका जिले के एक स्कूल में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पारा शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव पर
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जब शिक्षा विभाग ने जांच बैठाई है.

क्या है पूरा मामला?
शिक्षिका द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक पिछले काफी समय से उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. शिक्षिका ने अपने आवेदन में कही है। कि विद्यालय अवधि के दौरान प्रधानाध्यापक जानबूझकर शिक्षिका से टकराने की कोशिश करते थे और ‘बैड टच जैसी हरकतें करते है. महिला कर्मचारियों को मिलने वाले प्रति माह दो दिनों के विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति देने के नाम पर प्रधानाध्यापक सबूत मांगते थे और इसके बदले गलत तरीके से इस्तेमाल करने की मंशा रखते थे. विरोध करने पर आरोपी प्रधानाध्यापक अक्सर झगड़ा करते थे और शिक्षिका का मानदेय रोकने की धमकी देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. शिक्षिका की शिकायत पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने जांच करने का आदेश जारी किया है.

