बगोदर में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, पीड़ितों ने थाना में की शिकायत

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों पर वाहन रोककर मारपीट करने का आरोप सामने आया है. इस घटना के...

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों पर वाहन रोककर मारपीट करने का आरोप सामने आया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

तिलक समारोह में जा रहे लोगों को रोका गया

बताया जाता है कि सरिया के करंबा गांव से कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में फाइनेंस कर्मियों ने उनके वाहन को रोक लिया और बकाया इंस्टॉलमेंट का आरोप लगाते हुए ड्राइवर और वाहन में सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट की.

Also Read: कॉल उठा लो, नहीं तो घर तक पहुंचेंगे, हजारीबाग के ट्रांसपोर्टरों को राहुल दुबे की खुली धमकी

घायल अवस्था में पहुंचे थाना

मारपीट की इस घटना में ड्राइवर सहित अन्य लोग घायल हो गए. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने बगोदर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *