सिमडेगा डेली मार्केट में पप्पू चाय दुकान में आगजनी, फ्रिज समेत सामान क्षतिग्रस्त, कई खाद्य सामग्री गायब

  सिमडेगा: शहर के डेली मार्केट स्थित पप्पू टी स्टॉल में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना सामने...

 

सिमडेगा: शहर के डेली मार्केट स्थित पप्पू टी स्टॉल में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई है. घटना के समय दुकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

दुकान का सामान हुआ क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि आग कुछ समय तक दुकान में जलती रही, जिससे दुकान में रखा फ्रिज आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा दुकान में रखे कई अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है.

खाद्य सामग्री गायब, चोरी की आशंका

घटना के बाद यह भी सामने आया है कि दुकान से खाने-पीने की कई वस्तुएं गायब हैं, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है.

ALSO READ: झारखंड में विकास का लैंडमार्क: रैयतों से ली गई है 2.5 लाख एकड़ से अधिक जमीन, हजारीबाग और धनबाद बने अधिग्रहण के केंद्र

आंधी-तूफान से बड़ा हादसा टला

संभावना जताई जा रही है कि आग बाद में आई आंधी-तूफान के कारण स्वतः बुझ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पप्पू चाय दुकानदार ने थाना पहुंचकर मौखिक शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

ALSO READ: पुलिसकर्मी की मौत के बाद भारी बवाल,अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप, छुट्टी न मिलने से बिगड़ी थी तबीयत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *