सरायकेला में आग का कहर: 3 अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग, लाखों का माल और कई वाहन जलकर खाक

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को आग ने जमकर कहर बरपाया. तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं...

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को आग ने जमकर कहर बरपाया. तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने इलाके में हड़कंप मचा दिया.

पहली घटना – कपाली

कपाली ओपी क्षेत्र में एक निजी जमीन में उगे झाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कपाली ओपी पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.

दूसरी घटना – कपड़े के गोदाम में लगी आग 

सही समय पर कार्रवाई के बावजूद, कपाली क्षेत्र में मल्लिक गार्डन के पास एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई गोदाम में रखे लाखों रुपये के माल की राख हो गई. स्थानीय बस्तीवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस अगलगी ने व्यवसायी को बुरी तरह प्रभावित किया.

Also Read: सरायकेला में होली से पहले विशेष छापामारी: अवैध मद्य उत्पादन और बिक्री पर नकेल, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

तीसरी घटना – हुमीद ओपी परिसर, चांडिल

चांडिल के हुमीद ओपी परिसर में भी अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों ने परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे जलकर खाक हो गईं.

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फायर ब्रिगेड और पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया. किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन कई वाहन और संपत्ति क्षतिग्रस्त हुए हैं.

जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की सख्त जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *