झारखंड के पांच आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक

रांची: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड...

रांची: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड कैडर के पांच आईपीएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है. आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें. राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुरूप इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे. झारखण्ड के जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उनमें आईजी प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज अखिलेश झा, डीआईजी चंदन झा और मो. अर्शी शामिल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *