गैस वितरण में पारदर्शिता पर जोर, बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: DC

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में गैस की...

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में गैस की आपूर्ति निर्बाध और सुचारू रूप से की जा रही है तथा कहीं से किसी प्रकार की कमी या व्यवधान की सूचना नहीं है.

ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने की अपील

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम का अधिक उपयोग करना चाहिए. उन्होंने अपील की कि गैस बुकिंग और डिलीवरी के समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए डिलीवरी एक्सेप्टेंस कोड (DAC) के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें.

Also Read: रांची: नीदरलैंड से ड्रग्स मंगाने वाले बीटेक और बीकॉम के छात्र रिमांड पर, पोस्ट ऑफिस से LSD की नई खेप बरामद

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

डीसी ने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण की प्रक्रिया नियमों के अनुसार संचालित हो रही है और किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति गैस वितरण में बाधा उत्पन्न करता है या जबरन हस्तक्षेप करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग करें और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *