सोने से पहले अपनाएं ये 3-स्टेप स्किनकेयर, सुबह हो आपकी त्वचा दमकती और ताजगी से भरी

  News Desk: दिनभर की तेज़ रफ्तार, धूल-मिट्टी और हवा में मौजूद पॉल्यूशन हमारी त्वचा पर भारी असर डालते हैं.ये सभी चीज़ें...

 

News Desk: दिनभर की तेज़ रफ्तार, धूल-मिट्टी और हवा में मौजूद पॉल्यूशन हमारी त्वचा पर भारी असर डालते हैं.ये सभी चीज़ें त्वचा को थका देती हैं और उसे नुकसान पहुँचा सकती हैं.यही वजह है कि रात के समय हमारी त्वचा खुद को रीपेर और रीस्टोर करती है. इसलिए नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद ज़रूरी है ताकि सुबह आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखे.

डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि रात को सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना आपकी त्वचा को समय से पहले होने वाली झुर्रियों, मुहासों और फीकी रंगत से बचा सकता है. आइए जानते हैं डॉ. गुरवीन वराइच की तीन आसान और असरदार नाइट स्किन रूटीन स्टेप्स, जो आपकी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

STEP 1– डबल क्लेंजिंग

कई लोग सिर्फ फेस वॉश से ही चेहरा धोकर सो जाते हैं, लेकिन यह अक्सर काफी नहीं होता. दिनभर का मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना और पॉल्यूशन आपकी त्वचा के पोर्स में जमा हो जाते हैं. इन्हें पूरी तरह साफ करने के लिए रात में डबल क्लेंजिंग करना बहुत जरूरी है. इससे त्वचा फ्रेश रहती है और अगले स्टेप्स के लिए तैयार होती है.

रात में सबसे पहले किसी ऑयल-बेस्ड क्लेंजर या माइसेलर वॉटर (Micellar Water) से चेहरा साफ करें. इसके बाद फेस वॉश से धोकर त्वचा को पूरी तरह शुद्ध करें.

STEP 2 – ट्रीट

स्किन साफ़ होने के बाद उसे सही तरीके से ट्रीट करें. डॉ. वराइच की खास तरीका इस्तेमाल करें, इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता और रिज़ल्ट अच्छे आते हैं. हर 3 दिन में दोहराएँ.

3-डे स्किन साइकिल

  • पहला दिन – रेटिनॉल

एंटी-एजिंग का सुपरस्टार. फाइन लाइन्स कम करे और स्किन टेक्सचर सुधारता है.

  • दूसरा दिन – AHA

डेड सेल्स को हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है.

  • तीसरा दिन – ह्याल्यूरॉनिक एसिड

स्किन को हाइड्रेट और कोमल बनाए, दो दिन के एक्टिव ट्रीटमेंट के बाद जरूरी.

रिजल्ट:

इस साइकिल को लगातार दोहराने से स्किन इरिटेशन कम होता है और फायदा दोगुना.

STEP 3 – मॉइश्चराइज़र

स्किनकेयर का आखिरी और सबसे जरूरी कदम है – मॉइश्चराइज़र से सारे ट्रीटमेंट को लॉक करना. ऐसे मॉइश्चराइज़र चुनें जिनमें पेप्टाइड्स या सेरेमाइड्स हों. ये त्वचा के नेचुरल बैरियर को मजबूत बनाते हैं और नमी बनाए रखते हैं.

जरूरी टिप: नया प्रोडक्ट लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *