गिरोह के अपराधियों के एनकाउंटर के बाद अपराधी प्रिंस खान का चेहरा आया सामने

रांची/धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी घायल हुआ है. इस एनकाउंटर की घटना...

रांची/धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी घायल हुआ है. इस एनकाउंटर की घटना के बाद प्रिंस खान का चेहरा सामने आया है. जिसमें वह घबराया हुआ दिख रहा है. गौरतलब है कि कभी धनबाद के वासेपुर की तंग गलियों में मामूली विवादों और छोटी गोलीबारी से अपराध की शुरुआत करने वाला प्रिंस खान आज पूरे झारखंड के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है. वह कभी दुबई तो कभी पाकिस्तान में बैठकर किसी रोज रांची के एयरपोर्ट इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में गोलियां चलवा देता है, तो कभी किसी बड़े कारोबारी को वर्चुअल नंबर से कॉल कर ‘खोपड़ी खोल देने’ की धमकी देता है. धनबाद से लेकर रांची, बोकारो, जमशेदपुर, चतरा और पलामू तक के उद्योगपति उसके निशाने पर हैं.

प्रिंस खान का नाम सदन में गुंजा, सरकार ने कहा था गुर्गे को चुनचुन कर मारा जा रहा:

झारखंड के कई जिलों में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का नाम आतंक का पर्याय बन गया है. शनिवार को झारखंड विधानसभा में भी प्रिंस खान को लेकर विपक्ष के द्वारा कई तीखे सवाल सरकार से किए गए थे. प्रिंस खान द्वारा लगातार व्यवसायियों और व्यापारियों को धमकी देने का मामला बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी गूंजा. सदन में सरकार को गृह विभाग के सवालों पे जवाब देना था. प्रिंस खान का मुद्दा खुद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि प्रिंस खान दुबई और उसके पास के इलाकों से अपने गुर्गों के जरिए गैंग ऑपरेट करता है और दहशत फैलाकर वसूली का सम्राज्य चलाता है. इसपर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉनर्र नोटिस जारी किया गया है. उसके गुर्गों को चुनचुन कर मारा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *