गढ़वा : रमना में फोरलेन पर मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने तोड़े सरकारी वाहन

Garhwa: गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ (निर्माणाधीन फोरलेन) पर बुधवार को हुए सड़क हादसे ने उग्र रूप ले लिया है. रामगढ़ मोड़ के...

Garhwa: गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ (निर्माणाधीन फोरलेन) पर बुधवार को हुए सड़क हादसे ने उग्र रूप ले लिया है. रामगढ़ मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से झुरहा निवासी पंकज कुमार (20 वर्ष) की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) किया, जिसके जवाब में उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें : रांची : जेलो में रिक्त पदों को लेकर हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘प्रक्रिया को टालने का हो रहा है प्रयास’

जानें कैसे शुरू हुआ विवाद

बुधवार सुबह पंकज कुमार अपनी लूना गाड़ी से बाजार जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद भाग रहे वाहन और सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आये ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह चौक और सभी लिंक रोड को जाम कर आवागमन ठप कर दिया.जाम हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता विफल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने से ग्रामीण और भड़क गए और पथराव की स्थिति बन गई. इस दौरान पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई.घटना स्थल पर वर्तमान में भारी पुलिस बल तैनात है.हादसे और बवाल की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी और दीपक प्रताप देव भी धरना स्थल पर पहुंचे. इन नेताओं ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से तुरंत वार्ता करने और समाधान निकालने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : अपहरण की साजिश नाकाम, स्कॉर्पियो सवार 8 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *