झारखंड में गैस संकट गहराया: मंत्री इरफान अंसारी सख्त, जांच के आदेश

रांची: झारखंड में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. राज्य के कई इलाकों...

रांची: झारखंड में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. राज्य के कई इलाकों में लोग सुबह-सुबह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण कई परिवारों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के खाद एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा पर निशाना, सच्चाई स्वीकारने की अपील

मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर अब झारखंड में साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी से आग्रह किया कि वे सच्चाई स्वीकार करें और जनता को भ्रमित करने के बजाय समाधान पर ध्यान दें.

सरकार का भरोसा, जल्द सुधरेगी आपूर्ति व्यवस्था

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय है और गैस की आपूर्ति को जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.

केंद्र से वार्ता की तैयारी

उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से मुलाकात कर इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

जनता की सेवा ही प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सेवा करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *