सैकड़ों लोगों की भागीदारी से निकली गौरव यात्रा, गिरिडीह शहर भक्ति और उत्साह में डूबा

Giridih: माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश स्थल से एक भव्य गौरव यात्रा निकाली...

Giridih: माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश स्थल से एक भव्य गौरव यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए.

पारंपरिक अंदाज में निकली शोभायात्रा

गौरव यात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें बैंड-बाजे और आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. यात्रा पचंबा से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया.

जयघोष और भक्ति से गूंजा शहर

यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयघोष और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा और यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया.

Also Read: ट्रेजरी सिंडिकेट का बड़ा खेल: 350 अफसरों का वेतन अटका, सिस्टम में अंदर तक सेंध

समापन और अधिवेशन की शुरुआत

गौरव यात्रा का समापन पुनः निर्धारित स्थल पर किया गया, जहां अधिवेशन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अधिवेशन के माध्यम से समाज को एकजुट करने और सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है.

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस मौके उप महापौर सुमित कुमार, प्रकाश सेठ, उमा चरण पहाड़ी, राजेंद्र तरवे, संजीत तरवे, हब्लू गुप्ता, साहिल एकघरा, अशोक गुप्ता, हरि मोहन कन्धेवे, मनीष एकघरा, संदीप गुप्ता, हिमांशु सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *