गिरिडीह: बिरनी में अपराधियों ने काम से लौट रहे युवक को जंगल में मारी गोली

गिरिडीह: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली नामक युवक को...

घायल युवक

गिरिडीह: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली नामक युवक को गोली मार दी. वारदात उस समय हुई जब युवक अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. जानकारी के अनुसार, पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली एक सीमेंट दुकान में काम करता है. बुधवार की रात वह काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान करमाटांड़ और बरमसिया के बीच स्थित जंगल के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसे पीछे से निशाना बनाया. अपराधियों ने युवक की कमर में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में नंदकिशोर को बिरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि, कमर में गोली फंसी होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मनचलों की अब खैर नहीं, अपराध करने पर अविलंब मिलेगी कड़ी सजा- HC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *