GIRIDIH: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कोदंबरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर बिहार पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उसे सील कर दिया. इस दौरान दुकान संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि दो कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, बांका जिले के बाराहाट थाना से पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह दस्तावेजों के साथ टीम लेकर पहुंचे थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ को अवगत कराया गया.
एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ कार्यालय से जेई मो. खुर्शीद को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया. हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दुकान को सील किया गया.
अवैध कारोबार से जुड़ा है मामला
फिलहाल पुलिस ने मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध वित्तीय लेन-देन या अवैध कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस फरार संचालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है.
ALSO READ: रांची: पेड़ से लटकता युवक व युवती का शव बरामद, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
