गिरिडीह: जिले मे नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है. इस दौरान झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर मतदान किया.

मतदान करने के बाद मंत्री ने गिरिडीह समेत झारखंड में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाग ले रहे मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

