गिरिडीह : ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. धटना के...

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. धटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पश्चिम बंगाल से तार लोड कर बगोदर के रास्ते बिहार जा रहा था. अटका स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त डंपर में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन को काटकर ट्रक चालक को बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बिहार का रहने वाला था ट्रक चालक

मृतक की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *