गिरीडीह: सलैया स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रेन से कटकर युवक की मौत

गिरिडीह: गिरीडीह जिले के पचम्बा स्थित सलैया स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. स्टेशन से लगभग 50...

सुमित सिन्हा फाइल फोटो

गिरिडीह: गिरीडीह जिले के पचम्बा स्थित सलैया स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. स्टेशन से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक 28 वर्षीय युवक की मौत मालगाड़ी ट्रेन से कटकर हो गई है. मृतक की पहचान हटिया रोड निवासी पवन सिन्हा के पुत्र सुमित सिन्हा के रूप में की गई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया 

परिजनों के अनुसार, सुमित दोपहर करीब 3 बजे यह कहकर घर से निकला था, कि उसे कुछ काम है.  कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें: तिरुलडीह में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *