गोड्डा: महगामा के बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश, अपराधियों ने की फायरिंग, गार्ड घायल

गोड्डा: जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत केचुआ चौक पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को हथियारबंद अपराधियों ने...

गोड्डा: जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत केचुआ चौक पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को हथियारबंद अपराधियों ने लूट का प्रयास किया. हालांकि, अपराधियों की यह कोशिश नाकाम रही और वे बैंक से कैश लूटने में असफल रहे.

इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में बैंक का सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है. गार्ड को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: चाईबासा: सारंडा में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू, नक्सलियों को कोबरा जवानों ने घेरा.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अपराधी हथियारों से लैस होकर बैंक परिसर में दाखिल हुए. बैंक में घुसते ही अपराधियों ने आतंक मचाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की. इस बीच, बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड विनोद कुमार सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान मैनेजर ने बैंक का सायरन बजा दिया.

जिस वजह से मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी. जिसके बाद डरकर अपराधी मौके से फरार हो गए और दहशत फैलाने के लिए भागते हुए फायरिंग भी की. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है, और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *