गोड्डा: पथरगामा में युवक की पीटकर पीटकर हत्या, हिरासत में कई लोगों से हो रही पूछताछ

गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने...

गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है. मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है. नीरज हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने घर रामपुर लौटा था. बुधवार की रात 12 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी कि आरोपी के घर में नीरज घुस आया है, जिसे पकड़ लिया गया है.

ALSO READ: बोकारो युवती लापता केस में थाना प्रभारी सस्पेंड, HC में बनाई वन मैन कमेटी

सूचना मिलते ही पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों के घर से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया. मृत्यु से पूर्व नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे हथौड़ी से पीटा गया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे. पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी भी बरामद की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *