News Desk : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते तेजी जरूर देखने को मिली थी, लेकिन अब भी ये दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं. 13 अप्रैल के ताजा आंकड़ों के अनुसार चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1.96 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है. वहीं सोना भी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे बना हुआ है. गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को सोना 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी.
Also Read : बालूमाथ में भक्ति की लहर, भव्य कलश यात्रा के साथ त्रिदिवसीय यज्ञ का शुभारंभ
आज के ताजा रेट, शहरवार कीमतों में अंतर
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये और 18 कैरेट 1,14,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम यानी 2,599 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है.
- रांची: 24 कैरेट – 1,51,600 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,950 रुपये
- दिल्ली: 24 कैरेट – 1,51,330 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,720 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट – 1,51,590 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,960 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट – 1,51,330 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,720 रुपये
- चेन्नई: 24 कैरेट – 1,51,940 रुपये | 22 कैरेट – 1,39,280 रुपये
- बेंगलुरु: 24 कैरेट – 1,51,710 रुपये | 22 कैरेट – 1,39,070 रुपये
- हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,51,590 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,960 रुपये
- अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,51,380 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,770 रुपये
- जयपुर: 24 कैरेट – 1,51,480 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,860 रुपये
- लखनऊ: 24 कैरेट – 1,51,480 रुपये | 22 कैरेट – 1,38,860 रुपये
Also Read : एक दुल्हन, दो दूल्हे: अमरोहा में शादी के दिन मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा
खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान
विशेषज्ञों के अनुसार रिटेल बाजार में सोने-चांदी के गहनों की कीमतें आधिकारिक बेंचमार्क दरों से अलग होती हैं. इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ने से अंतिम कीमत बढ़ जाती है, जो शहर और ज्वेलर के अनुसार बदलती रहती है. इसलिए खरीदारी या निवेश करने से पहले बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के रुझानों के आधार पर इनकी कीमतों में लगातार बदलाव होता रहता है.
