सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

News Desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग के 144...

News Desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग के 144 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ, लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अलग-अलग श्रेणियों में पदों का बंटवारा किया गया है, जिससे विभिन्न योग्यता वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.

Also Read : FSSAI New Rule 2026: छोटे फूड कारोबारियों को बड़ी राहत, 1.5 करोड़ तक टर्नओवर पर आसान रजिस्ट्रेशन

पदों का ब्योरा और श्रेणियां

इस भर्ती अभियान में प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक स्टाफ से जुड़े पद शामिल हैं. एमटीएस, एलडीसी, यूडीसी, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, तकनीकी सहायक और नर्सिंग अधिकारी जैसे पदों पर भर्तियां होंगी. हर पद के लिए सीटों की संख्या अलग-अलग तय की गई है, जिससे उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

Also Read : रांची नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों को आय-व्यय का हिसाब देना होगा, 19 मार्च को समाहरणालय में जमा करने का निर्देश

योग्यता क्या मांगी गई है

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है. एमटीएस और कुछ सहायक पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं क्लर्क और असिस्टेंट पदों के लिए 12वीं पास या स्नातक डिग्री अनिवार्य है. उच्च पदों के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में तकनीकी योग्यता मांगी गई है.

Also Read : आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

उम्र सीमा और छूट

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Also Read : 18 मार्च 2026 पंचांग: आज है दर्श अमावस्या, शिव साधना के लिए खास दिन, जानें शुभ-अशुभ समय

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट लिया जा सकता है. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन के बाद ही चयन तय किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में आवेदन करना होगा. इसके बाद SAMARTH पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी भरनी होगी. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

प्रिंटआउट भेजना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना अनिवार्य है. इस फॉर्म पर हस्ताक्षर कर इसे डाक के माध्यम से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जनकपुरी, नई दिल्ली भेजना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो आवेदन अधूरा माना जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *