Good News: स्पीड पोस्ट की नई सुपरफास्ट सेवाएं, समय पर न पहुंचे तो पैसे वापसी!

News Desk: केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को डाक विभाग की 3 नई सेवाओं की...

india post
india post

News Desk: केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को डाक विभाग की 3 नई सेवाओं की शुरुआत की है. इनमें 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल तथा 48 स्पीड पोस्ट शामिल हैं. अब इन सेवाओं के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पार्सल महज 24 घंटे में गंतव्य तक पहुँचेंगे. समय पर डिलीवरी न होने पर पैसे वापसी की गारंटी भी दी जाएगी.

सिंधिया ने कहा कि यह दिन डाक विभाग के लिए महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इंडिया पोस्ट देश के हर नागरिक और वैश्विक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह पहल इंडिया पोस्ट और उसके करोड़ों ग्राहकों के लिए एक अहम पड़ाव है और यह विश्वसनीयता, जवाबदेही और उत्कृष्ट सेवा की नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है. साथ ही उन्होंने सेवाओं के परीक्षण और सुधार में लगे डाक कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की.

लॉजिस्टिक्स व्यवस्था मजबूत होगी

भारतीय डाक विभाग की ये नई सेवाएं देश के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. इनके जरिए विभाग एक्सप्रेस डिलीवरी में अपनी स्थिति को और मज़बूत कर रहा है और प्रमुख महानगरों में सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध डिलीवरी समाधान उपलब्ध करा रहा है.

इन शहरों में मिलेगी सुविधा

डाक विभाग की नई सेवाओं का लाभ फिलहाल छह प्रमुख शहरों में मिलेगा. पहले चरण में यह सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होंगी. मार्च 2027 तक इसे पूरे देश में शुरू करने का लक्ष्य है. समयसीमा का पालन करने के लिए विभाग प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग करेगा. इससे ई-कॉमर्स कंपनियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और व्यापारिक संस्थानों को तेज और प्रभावी पार्सल मूवमेंट का लाभ मिलेगा.

सेवा की पांच प्रमुख विशेषताएं

  1. समय की गारंटी
    24 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के अंतर्गत अगले दिन डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी. 48 स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से दो दिनों में समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी होगी. अभी फिलहाल इसमें 3-5 दिन लगते हैं.

  2. रविवार की छुट्टी नहीं
    पहली बार ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा के तहत रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर भी डिलीवरी की जाएगी. साल में केवल तीन राष्ट्रीय अवकाश (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) को छोड़कर यह सेवा साल के 362 दिन चालू रहेगी.

  3. ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी
    सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पार्सल की डिलीवरी ओटीपी सत्यापन के बाद ही होगी. ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट और ट्रैकिंग के जरिए हर पल जानकारी मिलती रहेगी.

  4. मनी-बैक गारंटी
    यदि डाक विभाग तय समय सीमा के भीतर पार्सल डिलीवर करने में असफल रहता है, तो ग्राहकों को मनी-बैक गारंटी के तहत मुआवजा मिलेगा. यह कदम डाक विभाग की जवाबदेही को मजबूत करेगा.

कारोबारियों के लिए फायदेमंद
छोटे कारोबार और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए यह सेवा उपयोगी होगी. इसमें फ्री बल्क पिकअप, अभी बुक करें-बाद में भुगतान करें और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *