News Desk: Google Maps में हाल ही में जोड़े गए नए AI फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बना रहे हैं. इन फीचर्स की मदद से अब जगहों को खोजना और ड्राइविंग करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. इनमें सबसे खास फीचर ‘Ask Maps’ है, जो यूजर्स को सीधे सवाल पूछने की सुविधा देता है.

अब किसी जगह के बारे में बार-बार सर्च करने या ढेर सारे रिव्यू पढ़ने की जरूरत नहीं है. यूजर्स सिर्फ अपना सवाल टाइप करते हैं और ऐप तुरंत उनकी जरूरत के अनुसार सही जगह की जानकारी दे देता है.
उदाहरण के तौर पर, आप पूछ सकते हैं—“मैं अपना फोन कहां चार्ज कर सकता हूं?” या “रात में टेनिस कोर्ट कहां खुला है?” Ask Maps इन सवालों का जवाब देने के लिए एडवांस AI का इस्तेमाल करता है और साथ ही मैप पर उन जगहों को भी दिखाता है.
अब सवाल ये है कि Google Maps पर Ask Maps फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाए—आइए जानते हैं
Ask Maps इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें:
Google Maps के Ask Maps फीचर को यूज़ करने से पहले कुछ अहम बातें समझना जरूरी है, ताकि आपको इसका बेहतर अनुभव मिल सके. यह फीचर Google Gemini पर आधारित है, इसलिए इसके जवाब AI के जरिए तैयार होते हैं. Ask Maps का इस्तेमाल करने के लिए आपका अकाउंट लॉग-इन होना जरूरी है. आपको मिलने वाले रिजल्ट्स आपके पिछले सर्च और सेव की गई जगहों के आधार पर थोड़ा पर्सनलाइज्ड हो सकते हैं.
फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिल रहा, बल्कि मोबाइल डिवाइसेज पर धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है.
Google Maps के नए फीचर्स कहां मिल रहे हैं?
- Google Maps के नए AI फीचर्स धीरे-धीरे अलग-अलग प्लेटफॉर्म और देशों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
- Ask Maps फीचर अभी United States और India में Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट होना शुरू हो गया है.
- फिलहाल इसका इस्तेमाल मोबाइल पर ही किया जा सकता है, जबकि डेस्कटॉप वर्जन बाद में लाया जाएगा.
- वहीं Immersive Navigation की शुरुआत सबसे पहले United States में की गई है और आने वाले समय में इसे अन्य देशों तक बढ़ाया जाएगा.
- यह फीचर Android Auto, Apple CarPlay और उन कारों में भी काम करेगा, जिनमें Google पहले से इनबिल्ट होता है.
Google Maps में Ask Maps यूज़ करने का आसान तरीका
Ask Maps फीचर यूज़ करना बहुत आसान है. बस ये स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका Google Maps ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट हो.
- अपने स्मार्टफोन में ऐप ओपन करें.
- स्क्रीन पर दिख रहे Ask Maps विकल्प पर टैप करें.
- अब अपनी जरूरत के अनुसार सीधा सवाल लिखें, जैसे—“आस-पास फोन चार्ज करने की जगह कहां है?”
- कुछ ही सेकंड में आपको सुझाव दिखाई देंगे.
- अपनी पसंद की जगह चुनें और वहां जाने का रास्ता देखें, उसे सेव करें या दोस्तों के साथ शेयर करें.
Ask Maps: जो आप चाहें, वही दिखाए
Google Maps का Ask Maps फीचर आपकी पसंद को समझकर ही सुझाव देता है. यह आपके पहले किए गए सर्च और सेव की गई जगहों को ध्यान में रखता है, जिससे आपको ज्यादा काम की और आपकी पसंद से मेल खाने वाली जानकारी मिलती है.
उदाहरण के तौर पर, अगर आप अक्सर किसी खास तरह के रेस्टोरेंट या घूमने की जगहें खोजते हैं, तो Ask Maps आपको उसी तरह के ऑप्शन ज्यादा दिखाएगा. इससे हर बार सर्च करना आसान हो जाता है और आपको बेहतर रिकमेंडेशन मिलती हैं.

