News Desk: गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश तक 13 फेरे करने वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.
इस नई ट्रेन के आने से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी. रेलवे ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन की पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए अधिकारीक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन पर जानकारी ली जा सकती है. यात्रियों को इस कदम से गर्मियों में आरामदायक और समय पर सेवा मिलने की उम्मीद है.
गोरखपुर-ऋषिकेश समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
- यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी.
- गोरखपुर से ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को रवाना होगी.
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस कदम से यात्रियों को गर्मियों में आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान और 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं.
ALSO READ: न्यूज वेव खासः झारखंड के संकटमोचक और विजनरी आइएएस, जिन्होंने फाइलों से ज्यादा जमीन पर बदले हालात
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर के रास्ते अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन (04624/04623) 12 फेरे में चलाई जाएगी. यह ट्रेन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार और कोलकाता से 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी.
योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का समय
- 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल
योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 03:20 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रास्ते में यह हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती से गुजरेगी.
- 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल
गोरखपुर से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रात 01:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. रास्ते में बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार से होकर जाएगी.
