14 अप्रैल को झारखंड में भव्य आयोजन, आजसू ने अंबेडकर जयंती को बनाया राज्यव्यापी कार्यक्रम

Ranchi: आजसू पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाएगी. पार्टी ने...

Ranchi: आजसू पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाएगी. पार्टी ने इसे राज्य स्तर का बड़ा कार्यक्रम बनाने का फैसला किया है.

अध्यक्ष के निर्देश पर तैयारी

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर सभी जिलों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दिन कार्यकर्ता और नेता जगह जगह जुटकर बाबासाहेब को याद करेंगे.

Also Read: ट्रेजरी घोटाले पर सियासत तेज: AJSU का हमला, कहा- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश

रांची में मुख्य कार्यक्रम

मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में होगा. यहां नेता और कार्यकर्ता बाबासाहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

संदेश को दोहराने पर जोर

उन्होंने कहा कि इस मौके पर डॉ. अंबेडकर के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया जाएगा, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े.

विचार गोष्ठियों का भी आयोजन

कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठियों का भी आयोजन होगा. इसमें उनके संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के विचारों पर चर्चा की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *