झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, स्कीइंग के बाद होटल लौटते ही बिगड़ी थी तबीयत

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता चंपई सोरेन के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. चंपई सोरेन...

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता चंपई सोरेन के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया है. इस घटना के बाद से सोरेन परिवार और उनके पैतृक गांव समेत पूरे राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है.

स्कीइंग के बाद बिगड़ी तबीयत 

जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने कुछ दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली की वादियों का लुत्फ उठाने गए थे. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ बर्फ का आनंद लेने के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि वीर ने वहां स्कीइंग भी की और काफी समय दोस्तों के साथ बिताया.

घटनाक्रम के मुताबिक, बर्फ में खेलने और स्कीइंग करने के बाद जब वीर सोरेन अपने होटल वापस लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े.

उनके दोस्तों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया.

परिवार कुल्लू के लिए रवाना 

घटना की सूचना जैसे ही देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को मिली, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बाबूलाल सोरेन के दो पुत्रों में वीर बड़े बेटे थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *