Gumla: आज भागदौड़ भरी दुनिया में लोगों को सभी बात की चिंता तो है, लेकिन अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं है. यही कारण है कि कई बार लोग ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिसकी जानकारी समय पर मिलने से आसानी से उसका इलाज किया जा सकता था. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर 7 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है. मारवाड़ी युवा मंच के नटवर जी ने बताया कि इस बात को लेकर बहुत दिनों से चिंतन किया जा रहा था कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना जरूरी है. ऐसे में संस्थान की ओर से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय के अमृत धारा महावीर चौक के समीप मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें : खूंटी का रग्बी में जलवा बरकरार, तीन वर्गों में बना चैंपियन
शिविर में मुफ्त में जांच की भी व्यवस्था
इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की पूरी तरह से जांच की जाएगी. इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन और हीमोग्लोबिन जांच की जायेगी. उनका कहना है कि इन तमाम चीजों को लेकर अगर आप लापरवाही बरसते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी घातक हो सकता है. नटवर जी ने बताया कि आयोजन का मकसद है कि एक तो लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल जाएगी और अगर किसी प्रकार की उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत हो रही है है तो समय पर जानकारी मिलने से उसका समुचित इलाज हो पाएगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए ताकि उनका भविष्य सुनहरा हो सके. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार लाल ने इस तरह के जांच शिविर को काफी सही बताया है. उन्होंने कहा कि कई बार लोग जानकारी के अभाव में या फिर पैसे के अभाव में जांच नहीं करवा पाते हैं, जो उनके लिए अचानक घातक हो जाती है. ऐसे में सामाजिक संगठन मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया जा रहा है या प्रयास निश्चित रूप से काफी सराहनीय माना जाएगा.
ये भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली होगी हाईटेक: DSP और वरीय अधिकारियों को मिलेंगे ऑल-इन-वन कंप्यूटर और कलर प्रिंटर
