गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार प्रखंड भरनो के वरीय पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता, गुमला द्वारा पंचायत मारासिली (प्रखंड-भरनो) अंतर्गत विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र मारासिली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारासिली, पंचायत भवन, ज्ञान केंद्र मारासिली सहित पंचायत अंतर्गत संचालित अंबेडकर आवास, अबुआ आवास, जन वितरण प्रणाली (PDS) केंद्र एवं VLE केंद्र का निरीक्षण किया गया.
साफ-सफाई, छत की मरम्मत और पोषाहार पर ध्यान देने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में साफ-सफाई बनाए रखने, ज्ञान केंद्र की एस्बेस्टस सीट छत की मरम्मत कराने, विद्यालय में वर्ग कक्षों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति एवं पोषाहार वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पाई गई त्रुटियों का एक सप्ताह के भीतर सुधार सुनिश्चित करें तथा सभी योजनाओं एवं संस्थानों का संचालन नियमसंगत एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए. निरीक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजनों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा का होगा आयोजन
