Gumla: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक हुई. रायडीह प्रखंड में जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, वहीं इसका संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष सीमा देवी ने किया. बैठक मे स्टेट कमेटी ने 13 मार्च 2026 को फैसला लिया कि सरकार के फैसले के खिलाफ संघ आंदोलन करेगा. राज्य सरकार ने वेतन बढ़ाने से इंकार कर दिया है. रसोइया संघ की स्टेट कमेटी ने फैसला लिया है कि पूरे राज्य में रसोईया संयोजिका सड़क पर उतरेगें. तीन दिन रांची में ही रहकर मांग की जायेगी. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकार उन्हें उचित न्यूनतम वेतन दे नहीं तो हमारी जान ले ले. बैठक में कुन्ती कुमारी, संगीता कुमारी, लोरेनटीना कुजूर, प्रभा एक्का, संगीता टोप्पो सहित कई लोग मौजूद थे.


