गुमला: उपायुक्त की अध्यक्षता में सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

गुमला: गुमला समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु...

CSR
सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक

गुमला: गुमला समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों एवं हिंडाल्को कंपनी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश

उपायुक्त ने हिंडाल्को के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच टीबी किट का वितरण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही पाट क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए तथा इस संबंध में PHED विभाग को नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिन क्षेत्रों में स्कूल बस की आवश्यकता है, वहां हिंडाल्को द्वारा स्कूल बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. विशेष रूप से अमतीपानी क्षेत्र पर बल दिया गया. इसके अतिरिक्त विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने एवं जर्जर भवनों की मरम्मती कराने हेतु भी निर्देशित किया गया.

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, जरूरतमंद नागरिकों के बीच सिलाई मशीन वितरण तथा दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, सिविल सर्जन गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गुमला: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *