गुमला : दतिया गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण पर दिया गया जोर

Gumla: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिले के भरनो प्रखंड स्थित दतिया गांव में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम...

Gumla: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिले के भरनो प्रखंड स्थित दतिया गांव में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने शुरूआत की. “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत आज यानी 20 मार्च को जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, मुखिया एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

जल संरक्षण के लिए ली गयी शपथ

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने जल रक्षा सूत्र बांधा और जलसहिया को जल जांच किट से पानी की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही जल बंधन के तहत जल शपथ ली गई. इस मौके पर जलयात्रा सह जागरूकता रैली निकाली गयी. वहीं उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि जल अर्पण दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व को बढ़ावा देना है. यह दिवस जल जीवन मिशन के तहत मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जैसे कि जल स्रोतों का संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकना और संतुलित उपयोग जरूरी है.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा, संबंधित पंचायत के साथ-साथ अन्य पंचायतों के भी मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, सभी प्रखंडों के समन्वयक, सभी जलसहिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *