गुमला : महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, डीसी ने बढ़ाया उत्साह

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन...

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के नेतृत्व में डीएमएमयू पलाश–जेएसएलपीएस, गुमला द्वारा सीएमटीसी तिर्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिले की महिलाओं के योगदान, उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता तथा समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया और और कई महिलाओं को सम्मानित किया गया.

“महिला समाज की आधारशिला”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बारा और जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी उपस्थित रहीं. उन्होंने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं. कार्यक्रम में विभिन्न सीएलएफ (CLF) की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं. इसके साथ ही एनजेएस, जी-सीआरपी, एकेएम/एपीएस तथा एडब्ल्यू जैसे सामुदायिक कैडर ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

बिना ब्याज ऋण मिलने से हुआ फायदा : लाभुक

इस अवसर पर फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत बलाभान्वित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. योजना की लाभुक कांति देवी और ललिता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एक वर्ष के लिए बिना ब्याज का ऋण प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से वे चावल प्रोसेसिंग, सब्जी विक्रय एवं डेयरी पालन जैसे वैकल्पिक आजीविका कार्यों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

महिलाओं का बढ़ रहा आत्मविश्वास : शैलेंद्र जरिका

वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गुमला शैलेन्द्र जरिका ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक संस्थाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. इससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *