हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की Defender, शोरूम में दिखी खास झलक

Sports News: रिश्ते बदल सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारियां नहीं. यही बात एक बार फिर साबित की है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक...

Defender
शोरूम में गाड़ी लेते नताशा और अगस्त्या

Sports News: रिश्ते बदल सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारियां नहीं. यही बात एक बार फिर साबित की है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने. अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश प्यार और सम्मान के साथ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने बेटे की झलक शेयर करते हैं, जिससे साफ दिखता है कि उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा आज भी अगस्त्य ही है.

बेटे के लिए खास तोहफा

हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य को करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी SUV Land Rover Defender गिफ्ट की है. मुंबई के शोरूम में एक खास पल देखने को मिला, जब शोरूम मालिक ने अगस्त्य को कार की चाबी सौंपी. पीछे खड़ी नताशा मुस्कुराती नजर आईं.

शोरूम स्टाफ ने नताशा को एक स्पेशल गिफ्ट बॉक्स भी दिया. वहीं, अगस्त्य नई लग्जरी कार के अंदर बैठकर बेहद खुश दिखाई दिए. इन खूबसूरत पलों को लैंड रोवर मुंबई के ऑफिशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया, जहां कैप्शन में भरोसे और रिश्ते की बात कही गई.

2024 में हुआ अलगाव

हार्दिक और नताशा ने साल 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बयान में हार्दिक ने लिखा था, कि चार साल साथ रहने के बाद दोनों ने यह कठिन निर्णय लिया, क्योंकि यही उनके और उनके परिवार के लिए बेहतर है. उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि भले ही वे अलग हो रहे हैं, लेकिन उनके बेटे अगस्त्य उनकी जिंदगी का केंद्र बने रहेंगे. दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे और उसकी खुशी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

शादी और रिश्ते की कहानी

हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी. इसके बाद फरवरी 2023 में दोस्तों और परिवार के बीच एक भव्य समारोह में दोबारा शादी रचाई थी. हालांकि, समय के साथ दोनों ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को सम्मान के साथ संभाला.

आज भले ही वे पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन माता-पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारी और समर्पण कायम है. अगस्त्य के लिए दिया गया यह खास तोहफा सिर्फ एक महंगी कार नहीं, बल्कि एक पिता के प्यार और देखभाल की झलक भी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *