हजारीबाग : रामनवमी के दौरान शस्त्र प्रदर्शन की आड़ में हुई हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार, चाइनीज हथियार भी बरामद

Hazaribagh: हजारीबाग शहर में रामनवमी पर्व के दौरान व्यतिगत दुश्मनी को लेकर घटित हुई कई हत्याओं की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा...

Hazaribagh: हजारीबाग शहर में रामनवमी पर्व के दौरान व्यतिगत दुश्मनी को लेकर घटित हुई कई हत्याओं की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इन मामलों में अभी तक पुलिस ने पांच गिरफ्तारियां की है. वहीं हत्या में प्रयुक्त चाइनीज हथियार भी बरामद किए गए हैं. पहली घटना शोभायात्रा के दौरान 29 मार्च की रात झण्डा चौक के पास गाड़ी खाना क्लब के जुलूस में अभिषेक कुमार की हत्या कर दी गयी थी, जिसका उद्भेदन किया गया. हत्या में शामिल 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त तलवार एवं चाइनीज चाकू बरामद किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि रामनवमी पर्व 2026 की शोभायात्रा में 29 मार्च को हजारीबाग जिला के झण्डा चौक के पास एक जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने अभिषेक कुमार की तलवार, चाकू एवं लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. तत्काल उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया. वहां से उसे रिम्स अस्पताल, रांची रेफर कर दिया गया. रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस संदर्भ में पुलिस ने लोहसिंगना थाना काण्ड सं0-28/26, -31.03.26, धारा-103(1)/61(2) बीएनएस दर्ज किया था. गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, फोटो तथा गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अपराधियों की पहचान की गई और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया. एसआईटी टीम ने गाडीखाना से श्याम कुमार उर्फ कारू, आदित्य कुमार हरि उर्फ आदि, रिशि कुमार, समीर वाल्मिकी तथा लोयाबाद, धनबाद में अपने रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहे विजय कुमार विनायक व गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 में झारखंड ने रचा इतिहास, मलखंब में कांस्य पदक

जुलूस में घुसने के कारण हुई थी बहस

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की गई. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 28 मार्च रात करीब 12 बजे गाडीखाना क्लब का जुलूस निकाला गया, जिसमें हम सभी शामिल हुए. जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ा. जुलूस में शामिल बहुत से लोगों ने शराब और गांजा का बहुत ज्यादा सेवन कर लिया था. इस क्रम में रात में झंडा चौक के आसपास जुलूस पहुंचा. जुलूस में लाठी और तलवार का प्रदर्शन कर रहे थे. तभी जिन्स, टी-शर्ट पहना हुआ मुरैवा बांधा हुआ एक व्यक्त्ति हमारे जुलूस के अंदर घुस गया. उसे मना किया गया. इस पर उस व्यक्ति ने हम सभी से बहस कर ली. फिर हम सभी उग्र हो गये और उस पर ताबड़तोड़ लात, घूंसे, लाठी, तलवार और चाकू से हमला कर दिया. वह व्यक्ति किनारे गिर गया, फिर हमलोग जुलूस में नाचते हुए हथियार का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ गये. फिर अगले दिन उन्हे पता चला कि मुरैठा बांधा हुआ व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसका नाम अभिषेक कुमार था.

ये भी पढ़ें : असम के चुनावी रण में गरजीं कल्पना सोरेन: कहा, इस बार तीर-धनुष दिलाएगा हक

दूसरी घटना का भी पुलिस ने किया खुलासा

एक दूसरी घटना जो कोरा थाना क्षेत्र में हुई, उसका भी आज पुलिस ने उद्भेदन कर दिया. यह घटना भी जुलूस में आपसी रंजिश, पुराना विवाद एवं तलवार बाजी/प्रदर्शन के क्रम में हुई थी. कोर्रा थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व 2026 के नवमी की शोभायात्रा में शामिल दीपूगढ़ा निवासी मुकेश सिंह को चाकू मारकर घायल करने की घटना हुई थी. कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा में 27 मार्च 2026 की रात को ऑपरेटिव कॉलोनी, दिपूगढ़ा गोलम्बर निवासी मुकेश सिंह पर राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार, पिता कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने चाकू से हमला कर दिया. मुकेश सिंह के पेट में चाकू लगा जिससे मुकेश सिंह घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए तत्काल आरोग्यम अस्पताल भेजा गया. इस मामले में राजू थोथा उर्फ प्रणय, हाउसिंग कॉलोनी, दीपूगढ़ा, थाना-कोर्रा को गिरफ्तार किया गया. मामले में पुलिस ने खून लगा हुआ एक भुजाली भी बरामद किया है.

तीसरी घटना में रामकुमार साव की हुई थी हत्या

एक अन्य घटना में हजारीबाग जिलान्तर्गत पेलावल ओपी के ग्राम-गदोखर में 28 मार्च की रात करीब 12:30 बजे शोभा यात्रा जुलूस में शामिल रामकुमार साव की हुई हत्या का सफल उद्भेदन कर लिया गया. रात करीब 12:30 बजे गदोखर शिवमंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके निकली थी. शोभायात्रा में करीब एक से सवा सौ ग्रामीण शामिल थे. जब शोभायात्रा गदोखर कब्रिस्तान मोड़ से पगार चौक होते हुए लौट रही थी, इसी बीच, करण कुमार यादव, नितेश यादव, अभिषेक यादव और अरूण यादव, चारों ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओपी जिला-हजारीबाग के द्वारा षडयंत्र के तहत शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव पिता-स्व. नेमन साव ग्राम गदोखर थाना पेलावल ओपी जिला हजारीबाग को भुजाली से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सभी अभियुक्त फ़रार हो गये. इस मामले के अभियुक्त-करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को कण्डसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. वहीं एसआईटी टीम ने दूसरे अभियुक्त अरूण यादव को भी दबोच लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *