झारखंड में बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में पारा पहुंचेगा 40 के पार, 15 से 17 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अलर्ट

News Desk : झारखंड में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने...

News Desk :  झारखंड में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे भी दर्ज किए गए हैं. इस दौरान सबसे अधिक 6.8 मिमी बारिश पाकुड़ में रिकॉर्ड की गई.

डाल्टनगंज सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा

राज्य में तापमान का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read : आज का राशिफल 14 मार्च 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

इन दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है.

Also Read : आज का पंचांग 14 मार्च 2026: जानिए तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन

मौसम विभाग की चेतावनी

  • उत्तर-पश्चिम झारखंड के कुछ जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की संभावना.

  • 15 से 17 मार्च के बीच कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है.

  • तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव.

  • किसानों और आम लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *