Ranchi: हेमंत सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है. इसको लेकर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
विभाग द्वारा कुल 313 सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथि और समय सारणी घोषित कर दी गई है. सरकार के संयुक्त सचिव, राजेश प्रजापति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र और नि:शक्तता प्रमाण पत्र आदि की गहन जांच की जाएगी.
Also Read: डबल मर्डर केस में TSPC के हार्डकोर कैडर महेंद्र गंझू उर्फ पाल्टा को HC से मिली बेल
दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम
प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य तीन दिनों तक रांची में चलेगा. सभी अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे से प्रोजेक्ट भवन में उपस्थित होना अनिवार्य है. 15 अप्रैल को अभ्यर्थी, 16 अप्रैल 104 अभ्यर्थी और 17 अप्रैल को 105 अभ्यर्थी के दस्तावेज की जांच की जाएगी.
अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे- शैक्षणिक डिग्रियां, झारखंड का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सत्यापन प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर अंतिम नियुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
