रांची: राजधानी रांची में 23 मार्च को होमगार्ड जवानों का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लोकभवन के घेराव का ऐलान किया गया है.

प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को मोरहाबादी मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस मोरहाबादी मैदान से निकलकर लोकभवन होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगा.
Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख: बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर विस्तृत आदेश, याचिका निष्पादित
मुख्यमंत्री आवास के घेराव का भी कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव का भी कार्यक्रम तय किया गया है। संगठन की ओर से अधिक से अधिक होमगार्ड जवानों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है.
संभावना जताई जा रही है कि प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

