27 फरवरी 2026 राशिफल. मिथुन में चंद्रमा का असर, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार.

News Desk : आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा. कहीं नए...

News Desk : आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा. कहीं नए अवसर मिलेंगे तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत होगी. पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल.

मेष.
आज आत्मविश्वास बना रहेगा और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए बड़े फैसले सोच समझकर लें. व्यापार में प्रतिस्पर्धा कड़ी रहेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ हल्का मतभेद संभव है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृषभ.
निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. किसी अवसर को हाथ से जाने न दें. जिद से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है. कला और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है.

मिथुन.
दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी. परिवार या मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर बढ़त बना सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें. सकारात्मक सोच बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क.
मन में बेचैनी और उलझन रह सकती है. कार्यस्थल पर विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें. परिवार में छोटी बातों को बढ़ने न दें. अनावश्यक खर्च से बचें. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

सिंह.
मित्रों और रिश्तों से लाभ के संकेत हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. कार्यस्थल पर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें. निवेश में सावधानी रखें. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

कन्या.
करियर और व्यापार के लिए दिन शुभ है. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं. पदोन्नति या प्रशंसा मिलने के योग हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

तुला.
भाग्य का साथ मिलेगा. बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. विरोधियों से दूरी बनाए रखें. सेहत का ध्यान रखें.

वृश्चिक.
आज सावधानी बरतने की जरूरत है. नया काम शुरू करने से बचें. कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है. खर्च बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. नकारात्मक सोच से दूर रहें.

धनु.
दिन आनंददायक रहेगा. साझेदारी से लाभ होगा. दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. बाहर जाते समय सतर्क रहें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मकर.
व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. नए संपर्क लाभदायक रहेंगे. नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. परिवार में शांति बनी रहेगी. दोपहर बाद तनाव की स्थिति बन सकती है.

कुंभ.
मानसिक उलझन बनी रह सकती है. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. काम में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी. अचानक खर्च बढ़ सकता है. योग और ध्यान से राहत मिलेगी.

मीन.
पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. सेहत के प्रति लापरवाही न करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *