भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे खचंद्र सिंह.

News Desk : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल...

News Desk : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह स्टेज 4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.बताया जा रहा है कि खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. पिता की बिगड़ती तबीयत की खबर मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर अचानक घर लौटना पड़ा.

Also Read : होली और मतगणना को लेकर सिमडेगा पुलिस सतर्क, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन

प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे रिंकू


हाल ही में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन आयोजित हुआ था, लेकिन रिंकू सिंह इसमें शामिल नहीं हुए. इसके बाद उनके पिता की गंभीर हालत की जानकारी सामने आई. 28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *